Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर इस बार मुस्लिम परिवारों में खासा उत्साह है। गुरुवार को ईद से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार बकरे के दामों में भी पिछले साल की अपेक्षा इजाफा हुआ है। गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे मुरसान गेट स्थित ईदगाह में ईद की नमाज होगी। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें, सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर नहीं। नमाज मौलाना इकलाब साहब अदा कराएंगे।

आज मुस्लिम समाज के लोग देर रात तैयारियों में जुटे रहे। आज मुस्लिम परिवार के लोगों ने शहर के घंटाघर, बैनीगंज और अन्य मुख्य बाजारों में सामान की खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी की इत्तला के मुताबिक बकरीद की नमाज सुबह सवा सात बजे मुरसान गेट स्थित ईदगाह में अदा में होगी। पुलिस प्रशासन भी इस पर्व को लेकर काफी सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page