Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 मई । क्षेत्र के गांव कानऊ में दिव्य योग सत्संग के एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दिव्य योग कला मंदिर जैतपुर के संस्थापक संत श्री श्री एक हजार आठ कलाधर जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक दिव्य योग सत्संग के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिव्य योग सत्संग कार्यक्रम के दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।दिव्य योग सत्संग कार्यक्रम में श्री श्री एक हजार कलाधर जी महाराज ने अपनी ओज वाणी से सत्संग कार्यक्रम में भक्ति,योग,ज्ञान की त्रिवेणी प्रवाहित कर दी।सत्संग में जनमानस को भक्ति,योग और ज्ञान की त्रिवेणी में सभी भक्तोंने सराबोर होकर डुबकी लगवाई।श्री श्री एक हजार आठ कलाधर जी महाराज जी ने विभिन्न देवी देवताों की लीला कथाओं के माध्यम से भजन के प्रभाव भगवद प्राप्त का महत्तव समझाते हुए गुरु की सेवा,योग के महत्व को बड़े ही मार्मिक ढंग से बताया।श्री श्री एक हजार आठ कलाधर जी महाराज ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के प्रत्येक जनमानस व्यक्ति महिला पुरूष युवक युवतियो को भगवान नाम जप अवश्य करना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवद नाम के जाप करने के लिए इसके समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।जो महिला पुरूष यह सोचते है कि बाद में कल दूसरे दिन ही भजन करेंगे,तो वह भजन भी नहीं कर पाते।क्योंकि बुढ़ापे में शरीर संग नहीं देता है।इसलिए जिसने भी बचपन से भजन करने की आदत डाल ली,वही सफल होता है अन्यथा तो बुढ़ापे में तो लोग पछताते रह जाते शरीर से बिठा नहीं जाता है, इंद्रिय शिथिल हो जाती है।और भगवद भजन का नाम जाप नही हो पाता है।सत्संग कार्यक्रम में गांव के तमाम ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page