
सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 27 मई । कस्बे के जलेसर रोड स्थित लाल माता मंदिर पर बजरंग दल टीम द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। बजरंग दल के नगर संयोजक ललित द्विवेदी ने कहा कि कस्बे के विभिन्न मंदिरों में लगातार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवाओं में संस्कार एवं धार्मिक चेतना मजबूत होती है। उन्होंने सभी हिंदू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ललित द्विवेदी, विष्णु शर्मा, लालू पंडित, अंकित माहेश्वरी, नरेंद्र चौहान, विशाल रावत, मनोज कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, दुष्यंत द्विवेदी, मोनू शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, प्रदीप द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, शिवकांत शर्मा, अमित दीक्षित, मुकुल, छोटू एवं पल्लव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























