Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई ।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय योगेंद्र कृष्ण नारायण, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला आरक्षियों को महिला बीट भ्रमण, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने, महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन तथा एंटी रोमियो टीम के कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला आरक्षियों को व्यवहारिक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में तैयार करना है, ताकि वे आमजन विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page