Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई ।मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों हेतु योग्य व्यक्तियों के नामों की संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित महानुभावों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित संक्षिप्त विवरण (साइटेशन) की दो प्रतियां निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचनाओं सहित उपलब्ध करानी होंगी। शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने के लिए आवेदन एवं संस्तुतियां 10 जून 2026 तक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि यदि उनके विभाग अथवा क्षेत्र से संबंधित कोई व्यक्ति पद्म पुरस्कार हेतु पात्र हो, तो उसका प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेखों एवं साइटेशन सहित समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, उद्योग एवं लोक प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। जनपद हाथरस के ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज एवं राष्ट्र को गौरवान्वित किया है, उनके नाम भी प्रस्तावित किए जा सकते हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन करने के इच्छुक जनपदवासी आवेदन पत्र प्राप्त करने, जमा करने अथवा अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सूचना कार्यालय, कलेक्ट्रेट हाथरस में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page