Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 27 मई । कस्बे में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत द्वारा 1.37 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की तैयारी की गई है। इन कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कस्बे में सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था एवं ठंडे पानी के आरओ वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। योजना के तहत प्रमुख मार्गों, गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। नगर पंचायत द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खराब पड़े 60 इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने तथा एक नए सबमर्सिबल पंप की स्थापना की भी योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 आरओ वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता नगर पंचायत पुरदिलनगर संदीप सारस्वत ने बताया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य तेजी से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से कस्बे की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page