सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 27 मई । सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में चल रहे पुनश्चर्या प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत बुधवार को प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक वैचारिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में बालक के सर्वांगीण विकास एवं पंचकोशात्मक शिक्षा पद्धति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान कृष्ण गोपाल द्विवेदी, श्रीमान सतीश चंद समर्थ, जिला मंत्री जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश श्रीमान राजवीर सिंह तथा सरस्वती विद्या मंदिर के कोषाध्यक्ष श्रीमान सुरेश चन्द्र आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रस्तोता श्रीमान अशोक कुमार शर्मा ने “बालक के विकास की हमारी संकल्पना एवं पंचकोशात्मक विकास” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति केवल बौद्धिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी समान महत्व देती है। उन्होंने बताया कि अन्नमय कोश के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा, प्राणमय कोश में योग एवं प्राणायाम, मनोमय कोश में संगीत शिक्षा तथा विज्ञानमय कोश में संस्कृत शिक्षा का विशेष महत्व है। सत्र के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभावों तथा भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित आचार्यों ने विषय से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर देवेंद्र यादव प्रदेश निरीक्षक, संदीप मिश्रा, यशपाल सिंह, कमलप्रकाश द्विवेदी, विचित्रपाल, महेन्द्र पाल सहित अन्य जिला निरीक्षक तथा पुष्पकांत शर्मा (पत्रकार, प्रावदा दैनिक), राजन सिंह, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार सहित अनेक आचार्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन को मिलेगी
May 27, 2026
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चंदपा
May 27, 2026
ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण
May 27, 2026
दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव
May 27, 2026
पुरदिलनगर : बजरंग दल द्वारा लाल माता
May 27, 2026
पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण
May 27, 2026
हसायन : महिला ने जांच अधिकारी पर
May 27, 2026
Weather
Hathras
8:24 pm,
May 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























