Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । हैहयवंशीय क्षत्रिय काँस्यकार समिति द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कथा के आयोजन के संबंध में समिति द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिव नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन मलूक पीठ के पीठाधीश्वर देवाचार्य श्री राजेंद्र दास जी के परम शिष्य महंत मदन मोहन दास महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 27 मई को 151 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा श्री बांके बिहारी जी महाराज बड़ी कोठी से प्रारंभ होकर कमला बाजार, हनुमान चौक, बगला कॉलेज मार्ग एवं गांधी पार्क तिराहा होते हुए श्री रामबाग इंटर कॉलेज पहुंचेगी। समिति द्वारा कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए विद्यालय परिसर में ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न पीठों के महंत एवं पीठाधीश्वर शामिल होंगे, जिनके स्वागत एवं सत्कार की विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत कथा का निमंत्रण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही जानकारी दी गई कि 31 मई को शाकंभरी पीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी सहजानंद द्वारा विद्यालय के द्वार का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व ब्रज प्रांत प्रचारक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य एवं राजनीतिक व्यक्तियों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। प्रेसवार्ता में ओमप्रकाश बागड़ी, ओमप्रकाश कलसा वाले, ओमप्रकाश मार्केट वाले, गोपाल दास राम दरबार, रमेश चंद्र कूलवाल, मदन गोपाल भगत, रवि कुमार, राजकुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, मुकेश बागड़ी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, दाऊजी वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page