Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में आज बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे युवक को अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड निवासी कृष्ण वर्मा होटल में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद होटल कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कराई और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page