
हाथरस 25 मई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में 18 मई को हुई युवक सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव ढकपुरा निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान महेंद्र के बेटे द्वारा अपने पिता को गाली दिए जाने पर ओमी ने इसे अपने खिलाफ अपमान समझ लिया।






















