Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मई । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, ब्रज प्रांत की प्रांतीय त्रिमासिक बैठक आज अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मनीराम जी, क्षेत्राधिकारी लाखन सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, संगठन मंत्री राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अशोक बाबू गुप्ता एवं प्रांतीय सचिव इंद्र भूषण कुलश्रेष्ठ द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बैठक में अलीगढ़, मथुरा, बदायूं, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज एवं एटा सहित विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपभोक्ता हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन द्वारा मिलावटी वस्तुओं के खिलाफ अभियान, सही तौल-माप के प्रति जागरूकता, लागत से कई गुना अधिक एमआरपी वसूली के विरोध में आंदोलन, कंज्यूमर कोर्ट में विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा कानूनी परामर्श देने जैसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज बूटिया, जिला सचिव लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, अभय बंसल, प्रांतीय रोजगार सृजन प्रमुख अनूप अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल, नगर सचिव श्याम अग्रवाल, अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग अधिकारी अजय कुलश्रेष्ठ, नगर कार्यवाह डॉ. पी.पी. सिंह, नगर प्रचारक शिवेंद्र, पूर्व जिला प्रचारक रामहरि चाहर, मनोज अग्रवाल राया वाले, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार, अनिल अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति राकेश बंसल (हींग वाले), अनुभव अग्रवाल (पटाखे वाले), व्यापार मंडल के राहुल गुप्ता, तरुण, पंकज, सुरेश अग्रवाल (बर्तन वाले), रवि वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, चंदन वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page