हाथरस 24 मई । नयाबांस स्थित 1008 अतिशय क्षेत्र श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दो दिवसीय बिम्ब विराजमान स्थापना महामहोत्सव एवं श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान का आयोजन 26 एवं 27 मई को बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी अलीगढ़ के सानिध्य में किया जाएगा। रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने की। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष बाद यह बिम्ब विराजमान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2007 में यह आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के अंतर्गत 26 मई को प्रातः 6 बजे देवाज्ञा, 6:30 बजे नित्य नियम अभिषेक, 7 बजे इंद्र प्रतिष्ठा, यज्ञ मंडप शुद्धि एवं जल सकलीकरण होगा। इसके पश्चात सुबह 8 बजे श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे आरती, भजन एवं प्रवचन होंगे। वहीं 27 मई को नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के उपरांत प्रातः 6:30 बजे से 1008 कलशों द्वारा महामस्तिकाभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज द्वारा उद्घाटित विशेष ऋद्धि मंत्रों के माध्यम से संपन्न होगा। प्रातः 9 बजे पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि दोनों दिन श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही महामस्तिकाभिषेक के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक में वरिष्ठ उमांशकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभासद धीरज जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन, मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशू जैन, प्रचार मंत्री अभिषेक जैन, आय व्यय निरीक्षक धरणेन्द्र कुमार जैन, संरक्षक निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, उमेश चन्द्र जैन, राजकुमार जैन, अतुल जैन गुडडा, आकाश जैन, अनूप जैन, सुदीप जैन, नीरज जैन आदि मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार, मिली मंजूरी
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से हजारों का नुकसान
May 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार,
May 24, 2026
मुरसान : संदिग्ध हालात में विवाहिता की
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से
May 24, 2026
सादाबाद : महिला पर हमला कर बदमाश
May 24, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
May 24, 2026
सादाबाद : युवाओं ने शुरू किया करवन
May 24, 2026
सादाबाद : महाराष्ट्र में पहलवान की हार्ट
May 24, 2026
Weather
Hathras
9:39 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























