
हाथरस 24 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए समाज कल्याण एवं शांति संगठन द्वारा गांधी तिराहा स्थित गुरुद्वारे के सामने ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। प्याऊ का शुभारंभ गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ज्ञानी हरपाल सिंह ने कहा कि समाज कल्याण एवं शांति संगठन जनमानस की सेवा के लिए सराहनीय एवं उपयोगी कार्य कर रहा है। गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य है। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, संरक्षक गोविंद प्रसाद अग्रवाल, रूपराम शर्मा, केशव अरोड़ा, दीपक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, हरबंस सिंह, लव ग्रोवर, सरदार पन्ना सिंह, सरदार राजेश सिंह एवं मीत ग्रंथी नानक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



























