हाथरस 19 मई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी विभाग हाथरस द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 हाथरस एवं अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र-2 सादाबाद कुलदीप चौहान ने अपनी टीम के साथ थाना सहपऊ क्षेत्र के सहपऊ, मानिकपुर, मढ़ाका तथा सादाबाद प्रथम क्षेत्र की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान के दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का गहन परीक्षण किया गया तथा विक्रेताओं को पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को अवैध एवं मिलावटी शराब से सावधान रहने तथा केवल अधिकृत दुकानों से ही मदिरा खरीदने के लिए जागरूक किया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में सतर्कता बढ़ी है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : पुसैनी में दलित युवक की
May 19, 2026
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण और
May 19, 2026
सादाबाद में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,
May 19, 2026
सादाबाद : लखनऊ रैली से पहले प्रधान
May 19, 2026
हसायन : प्रमाणिक उर्वरक का उपयोग करने
May 19, 2026
हसायन : वार्षिकोत्सव समारोह पर अंखड रामायण
May 19, 2026
हसायन : लखनऊ रवाना होने से पहले
May 19, 2026
Weather
Hathras
8:37 pm,
May 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























