Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक स्वर्गीय वी. एन. सिंह की 27वीं पुण्यतिथि तहसील सदर सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व मंडलीय मंत्री डॉ. जे. के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर परिषद के जिला मंत्री इंजीनियर सरदार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वी. एन. सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक थे और उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों तथा हितों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके योगदान को राज्य कर्मचारी कभी नहीं भूल पाएंगे। कार्यक्रम में परिषद के पूर्व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने स्वर्गीय वी. एन. सिंह द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर अमीन संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, जिला मंत्री संदीप जैन, सिंचाई विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, मंत्री महेश भारद्वाज, शिक्षक संघ से राघवेंद्र सिंह एवं नितेश सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रोहन लाल, राजवीर सिंह, कालीचरण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, पप्पू कुमार, मनोज कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, अनुसेवा संघ के पंकज जैन, अजीत सिंह, हरवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों ने स्वर्गीय वी. एन. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page