Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई। सर्विलांस सेल हाथरस एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के कुल 102 गिरे एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल और विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने अथक प्रयास करते हुए यह सफलता प्राप्त की। मंगलवार, 19 मई 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम, मुख्य आरक्षी विनोद यादव, सचिन शर्मा, पवन शर्मा तथा आरक्षी अंकुर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाथरस पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि आधुनिक तकनीक और तत्पर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page