Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर  में चल रहे समर कैम्प के तीसरे दिन विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों और उत्साह से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश एवं उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आज आयोजित गतिविधियों में डांस, कराटे, खेलकूद, योग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, बैडमिन्टन, साइंस क्लब एवं कैलीग्राफी प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने नई तकनीकों को सीखने के साथ-साथ अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन भी किया। खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया, वहीं आर्ट एण्ड क्राफ्ट में उनकी रचनात्मक सोच देखने योग्य रही। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की बारीकियों से अवगत कराया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समर कैम्प विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध हो रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने कहा कि समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित दिशा प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। समर कैम्प के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page