Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 14 मई। क्षेत्र के गिलोदपुर गांव में एक अनपढ़ दंपति के साथ जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी और तीन बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने अपनी रिश्तेदार महिला पर धोखे से तीन बीघा जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से परेशान परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित महिला सुक्को देवी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके परिवार को चार लाख रुपये की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी रिश्तेदार निवासी मथुरा से तीन बीघा जमीन गिरवी रखकर रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि आरोपी महिला ने गिरवी पत्र के बजाय धोखे से जमीन का पक्का बैनामा अपने नाम करा लिया। दंपति का दावा है कि उन्होंने ब्याज सहित करीब सात लाख रुपये वापस कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीन उन्हें वापस नहीं की गई है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी महिला ने बाद में यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब दंपति ने इसका विरोध किया, तो महिला और उसके बेटों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। सुक्को देवी का कहना है कि वह पिछले ढाई साल से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजी नाथ सिन्हा के निर्देश पर मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्जकिर लिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेचक उन पर ही दबाव बना रहे हैं और उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार भयभीत है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाएंगे और आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद आज एसडीएम लवगीत कौर, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है।

Next News :-आईटीबीपी जवान की संदिग्ध मौत रायबरेली में तैनात था क्षेत्र के गांव मढ़ा पिथू का निवासी जवान

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page