सादाबाद 14 मई । प्रदेश के रायबरेली में आईटीबीपी जवान रवि कुमार की संदिग्ध मौत हो गई। जवान की पहचान सहपऊ क्षेत्र के मढ़ापिथू गांव निवासी 26 वर्षीय रविकुमार पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई है। परिवार को बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक जवान रवि कुमार की तैनाती रायबरेली में थी। उसके चाचा वेदवीर सिंह ने बताया कि रवि 7 मई को दस दिन की छुट्टी बिताकर रायबरेली लौटा था। इससे पहले उसकी पहली पोस्टिंग असम में थी, जहां उसने तीन साल सेवा दी। चार महीने पहले ही उसका तबादला रायबरेली हुआ था। जवान की मौत की सूचना मिलते ही उसके पिता राजन सिंह और परिवार के अन्य सदस्य उसका पार्थिव शरीर लेने रायबरेली रवाना हो गए हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है और सभी को पार्थिव शरीर के आने का इंतजार है।
Next News :-फायरिंग, मारपीट के मामले में आठ गिरफ्तार, मई क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में हुआ थी हिंसक मारपीट, फायरिंग
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101


























