Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जुलाई। रोटरी क्लब हाथरस हैरिटेज के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर डॉ. पंकज शर्मा को क्लब का अध्यक्ष तथा डॉ. अनुराग उपाध्याय को सचिव नियुक्त किया गया। नए सत्र के प्रथम कार्यक्रम के तहत डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. एस.के. राजू, डॉ. विनोद सक्सैना, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. दीपा शर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी खुराना शामिल रहे। वहीं क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा एवं सचिव डॉ. अनुराग उपाध्याय का भी माल्यार्पण कर एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इसी क्रम में शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट कपिल अग्रवाल (चूना वाले), चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभांशु खंडेलवाल तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम गर्ग को भी माल्यार्पण एवं प्रतीक-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने नए सत्र में समाजसेवा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व गवर्नर डॉ. एस.के. राजू, पूर्व गवर्नर डॉ. अरुण जैन, मोहन चंद्र, भगवान स्वरूप गर्ग, अमित अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page