Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 मई । क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में बुआ-भतीजे की दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को आगरा के बल्केश्वर मंदिर घाट पर स्नान के दौरान यमुना नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात दोनों के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों की चीख-पुकार सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मंगलवार देर रात ही गांव से दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही परिवार से दो लोगों की मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध दिखाई दिए। बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल शोक संतृप्त परिवार से मिला और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक गुड्डू चौधरी, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार दीपू चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, प्रधान महाराज सिंह, अनिल चौधरी भी शामिल रहे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। एक ही परिवार के दो सदस्यों का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। हम हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page