सादाबाद 03 जुलाई । विवाहिता ने पति समेत तीन अन्य ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला कला भाग नौगांव निवासी पूजा पत्नी गौरीशंकर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी आगरा जनपद के थाना कागारोल क्षेत्र के गांव नगला दयाराम निवासी गौरीशंकर पुत्र सूरजभान सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। पूजा का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनके साथ लगातार मारपीट की जाती रही और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों, पुत्री मुस्कान और पुत्र प्रतीक को जन्म दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया गया था, जिसका इलाज मायके पक्ष के लोगों ने कराया था। पीड़िता के अनुसार, 18 जून की रात करीब 11 बजे पति गौरीशंकर, अनिल, विश्वेंद्र उर्फ सागर और प्रहलाद ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उनका सिर फोड़ दिया गया, गला दबाकर और मुंह पर तकिया रखकर हत्या का प्रयास किया गया। साथ ही मायके से मिले जेवर भी छीन लिए गए। इसके बाद रात करीब तीन बजे आरोपित उन्हें मरणासन्न हालत में गांव के पास बंबे के किनारे फेंककर फरार हो गए। होश आने पर पूजा किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां और भाई के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : नामजदों ने की दुकानदारों के
August 18, 2026
हसायन : मोबाइल को लेकर विवाद दो
August 18, 2026
सिकन्दराराऊ : पीएनबी से 14 हजार रुपये
August 18, 2026
रोडवेज के संविदा केंद्र प्रभारी पर विभागीय
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
Weather
Hathras
1:16 am,
Aug 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












