Hamara Hathras

Latest News

जेवर/नोएडा 07 मई । नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) से हवाई सफर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। गुरुवार दोपहर से इंडिगो एयरलाइंस ने टिकटों की बिक्री आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। जेवर एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान 15 जून 2026 की सुबह लखनऊ से नोएडा के लिए लैंड करेगी। इसी दिन सुबह 7:00 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, जिसका किराया 4,981 रुपये निर्धारित किया गया है।

लखनऊ के अलावा, 15 जून को ही सुबह 8:35 बजे नवी मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू होगी, जिसका किराया 9,211 रुपये रखा गया है। इंडिगो इस नव-उद्घाटित एयरपोर्ट से परिचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। शुरुआत में एयरलाइंस कंपनियों ने यहां से 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण के बाद अब यह एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। प्रथम चरण में 1334 हेक्टेयर में विकसित इस एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, यात्री टर्मिनल और कार्गो हब का निर्माण पूरा हो चुका है।

सॉफ्ट ट्रायल और तैयारियों को अंतिम रूप

15 जून से विधिवत उड़ानों की घोषणा के साथ ही एयरपोर्ट पर ‘सॉफ्ट ट्रायल’ की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। इसके तहत स्टाफ को यात्रियों के आवागमन और विकसित की गई नई व्यवस्थाओं से रूबरू कराया जा रहा है। वेंडर्स और सपोर्ट स्टाफ के एंट्री पास जारी किए जा रहे हैं ताकि कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने पर यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से एनसीआर, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के दबाव से राहत मिलेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल

रूट  फ्लाइट नंबर  संचालन की तारीख  प्रस्थान का समय  आगमन का समय
लखनऊ – नोएडा 6E 2278 15 जून 2026 07:05 08:05
नोएडा – बंगलूरू 6E 2278 15 जून 2026 08:35 11:05
बंगलूरू – नोएडा 6E 2279 15 जून 2026 15:45 18:20
नोएडा – लखनऊ 6E 2279 15 जून 2026 18:55 20:00

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page