Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 मई । कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव कौमरी में सोमवार की शाम आपसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक को घेरकर लाठी और सरियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव कौमरी निवासी रिंकू गुप्ता उर्फ नारायण स्वरूप गुप्ता ने सासनी थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम उनका पुत्र प्रियांशु गुप्ता किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही निवासी दो सगे भाइयों—धीरू और छोटू ने प्रियांशु को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने प्रियांशु पर लाठी और लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पिता रिंकू गुप्ता ने सासनी थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page