Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 मई । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और डीएम कार्यालय में वीआईपी सहायक शशिकान्त गौतम ने भारत सरकार के ‘कर्मयोगी’ एप पर अप्रैल माह में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से सिद्ध कर दिया है कि निष्ठा और लगन से किया गया कार्य सदैव सफलता दिलाता है। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘कर्मयोगी’ एप के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। नियमानुसार, प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम तीन कोर्स पूरे कर प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। शशिकान्त गौतम ने इस लक्ष्य से कहीं आगे बढ़ते हुए मार्च और अप्रैल माह के भीतर कुल 222 प्रमाण पत्र हासिल किए और 1009 अंक अर्जित किए। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों में सर्वाधिक है। अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर शशिकान्त गौतम ने कहा कि जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन और कार्य के प्रति ईमानदारी का ही परिणाम है कि उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने संदेश दिया कि हर कर्मचारी को अपने पद की गरिमा के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। शशिकान्त गौतम की इस सफलता पर कलेक्ट्रेट कर्मियों और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page