Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमलता देवी 55 निवासी चमन विहार कॉलोनी थाना हाथरस गेट चाय की दुकान चलाकर गुजारा करती थीं। रविवार की सुबह वह अपनी दुकान खोलने जा रही थीं। तभी अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के निकट वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर हाथरस आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page