Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा में बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिठाई फेंककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीटा गया। पीड़ित ने थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मटकोटा निवासी आसिफ पुत्र शकील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई नाजिम के यहां 30 अप्रैल 2026 को पुत्र पैदा हुआ था। खुशी में नाजिम ने पड़ोसी परवेश पुत्र अकरम को मिठाई दी। आरोप है कि परवेश ने मिठाई फेंक दी और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। आसिफ के अनुसार, गाली देने से मना करने पर परवेश, अजमेरी पुत्र इदरीश और नहीम पुत्र इदरीश ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बहन हिना बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल आसिफ 1 मई 2026 को थाना सिकंदराराऊ पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एचसी 116 यशपाल सिंह ने तहरीर की नकल शब्द-शब्द अंकित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page