सासनी 24 जून । प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों को निजी क्षेत्र को सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों एवं कातिबों का आंदोलन लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। दि बार एसोसिएशन सासनी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे बुधवार को भी तहसील परिसर में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते बैनामा कराने और मुकदमों की पैरवी के लिए तहसील पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से आए लोग पूरे दिन अपने कार्यों के लिए भटकते रहे, लेकिन कामकाज ठप रहने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़े, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गईं। धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों का निजीकरण जनहित के साथ-साथ अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों, कातिबों और आम नागरिकों के हितों के भी विपरीत है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन और कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को प्रदेश स्तर पर उठाते हुए बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के कारण तहसील परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आंदोलन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
घर से जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी,
June 24, 2026
इग्नू परीक्षा देने आई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों
June 24, 2026
सासनी : रजिस्ट्री कार्यालयों के निजीकरण के
June 24, 2026
सासनी रेलवे क्वार्टर में महिला ने फांसी
June 24, 2026
पुलिस ने निभाया मानवीय दायित्व, चौकीदार की
June 24, 2026
लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं
June 24, 2026
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक
June 24, 2026
Weather
Hathras
11:15 pm,
Jun 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























