हाथरस 24 जून। थाना सहपऊ पर नियुक्त चौकीदार रामवीर सिंह की पुत्री के विवाह समारोह के अवसर पर थाना सामाजिक दायित्व एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की है। तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 31 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित कर चौकीदार रामवीर सिंह की पुत्री के विवाह हेतु सहयोग स्वरूप प्रदान की। पुलिसकर्मियों के इस सहयोग से न केवल परिवार को आर्थिक संबल मिला, बल्कि पुलिस परिवार में आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना भी मजबूत हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में सहभागी बनना तथा एक-दूसरे के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। थाना सहपऊ पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की स्थानीय स्तर पर व्यापक सराहना की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशील पहल को प्रेरणादायक बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। पुलिस परिवार के इस सहयोग ने यह संदेश दिया है कि आपसी एकता, सहयोग और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
घर से जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी,
June 24, 2026
इग्नू परीक्षा देने आई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों
June 24, 2026
सासनी : रजिस्ट्री कार्यालयों के निजीकरण के
June 24, 2026
सासनी रेलवे क्वार्टर में महिला ने फांसी
June 24, 2026
पुलिस ने निभाया मानवीय दायित्व, चौकीदार की
June 24, 2026
लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं
June 24, 2026
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक
June 24, 2026
Weather
Hathras
11:15 pm,
Jun 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























