सादाबाद 03 मई । इन दिनों किसानों को यूरिया खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मक्का और बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए इस समय यूरिया की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन बाजार में खाद की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकांश प्राइवेट दुकानों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। वहीं सहकारी समितियों पर भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं पहुंच पा रही है। नतीजतन सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और किसानों को कई-कई दिन तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। खाद की कमी का सीधा असर फसलों की बढ़वार पर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि समय पर यूरिया नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में किसान मथुरा रोड स्थित विधायक गुड्डू चौधरी के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने उन्हें यूरिया की किल्लत से अवगत कराते हुए बिजली कटौती और नहर-रजवाहों में पानी न आने की समस्या भी बताई। किसानों का कहना है कि सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैय्या ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, “किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की गई है और जल्द ही पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली कटौती और नहरों में पानी की समस्या को भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। अगर कहीं लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान रामवतार सिंह, अनिल चौधरी रामप्रकाश, मोर सिंह, शेर सिंह, श्याम, सुंदर, हाथी, गंभीर सिंह सहित कई किसान
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से
May 3, 2026
बेटे के जन्म की मिठाई बांटने पर
May 3, 2026
दहेज लोभियों ने लात मारकर गिराया बहू
May 3, 2026
सात लाख रूपये दहेज देने के बाद
May 3, 2026
20 लाख खर्च करने के बाद भी
May 3, 2026
छत्तरपुर में पाइप डालने को लेकर हुआ
May 3, 2026
Weather
Hathras
9:18 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















