Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । थाना हाथरस जंक्शन के एक गांव में रात्रि में दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने अकेली महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर गला दबा दिया। शोर सुनकर जागी सास व पड़ोसियों ने झाड़ियों में छिपे आरोपित को दबोच लिया। पकड़े जाने पर आरोपित ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की रात वह इगलास में शादी में गया था। घर पर मां व पत्नी अकेली थीं। रात करीब साढे 10 बजे गांव का ही नितिन उर्फ नेहना दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपित ने गलत नीयत से अनीता देवी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित ने मुंह व गला दबा दिया। तभी सास जाग गईं। उन्हें आता देख आरोपित भागकर घर के पीछे झाड़ियों में छिप गया। सास-बहू के शोर मचाने पर पड़ोसी व परिजन स्वजन आदि मौके पर पहुंचे। सभी ने घेरकर झाड़ियों में छिपे नितिन उर्फ नेहना को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 व चौकी कैशोंपुर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपित नितिन ने उन्हें व स्वजन को गालियां दीं और भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page