सिरफिरे युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर तुड़वाया युवती का रिश्ता, अब पति को दे रहा जान से मारने की धमकी

हाथरस 01 मई । कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव में एक युवक ने गांव की ही एक युवती की होने वाली ससुराल पक्ष के लोगों को अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर शादी तुड़वा दी। आरोपी युवती से जबरन शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने धमकी देता है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी एक 18 वर्षीय बेटी है। गांव का ही आशिव पुत्र अजमत उर्फ पप्पू काफी शरारती किस्म का है। वह उसकी पुत्री को लंबे समय से बेवजह परेशान करता आ रहा है। आरोपी दबाव बना कर उसकी बेटी से जबरन शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देता है। पीड़ित ने अपनी बेटी का रिश्ता अलीगढ़ में तय कर दिया था। आरोपी युवक ने पीड़ित की बेटी के होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर और धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद उसके बाद 15 अप्रैल को पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में कर दी है। आरोपी आशिब पीड़ित की बेटी को व उसके पति को जान से मारने की धमकी एवं अश्लील वीडियो डालकर वहां से रिश्ता खत्म करने की बात कह रहा है। इससे पीड़ित काफी परेशान है। 28 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके बाद आरोपी घर पर आकर धमकी दे रहा है कि तुमने मेरा क्या बिगाड़ लिया। आरोपी ने कहा कह वह मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा। बार-बार यही धमकी देता है व जान से मारने की धमकी देता है।





















