Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। शहर के कमला बाजार स्थित ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को ‘काली घटा की झांकी’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, इस अवसर पर ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज का विशेष श्रृंगार कर काली घटा की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालु दिनभर भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। यह आयोजन ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, बड़ी कोठी, कमला बाजार, हाथरस में आयोजित होगा, जहां भक्तों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page