Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 मई । मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वन विभाग के वन चेतना केंद्र ‘जाऊ नहर कोठी’ रेंज कार्यालय पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग में कार्यरत श्रमिक भाई-बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीट प्रभारी श्री चंद्र ने सभी महिला व पुरुष श्रमिकों को अंग वस्त्र पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और देश के निर्माण में श्रमिक की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। बिना श्रमिक के कोई भी संयंत्र, उद्योग या कृषि कार्य संचालित नहीं हो सकता। समाज की तरक्की की धुरी श्रमिक के पसीने और मेहनत पर ही टिकी होती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीट प्रभारी ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया और दोपहर के समय कार्य के बीच एक घंटे का विश्राम करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और श्रमिकों को उनसे लाभान्वित होने के तरीके बताए। इस दौरान वन कर्मी नीरज कुमार, अवनीश कुमार सहित वन विभाग की टीम के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page