सिकंदराराऊ ( हसायन) 28 अप्रैल । ग्राम पंचायत इन्द्रनगर सिकतरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से चकबंदी से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर उपलब्ध नक्शों के माध्यम से गाटा संख्या का मिलान कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत चक परिवर्तन, कब्जा परिवर्तन एवं रकबा में कमी जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर किया जाए, जिससे ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके।इस अवसर पर एसओसी चकबंदी द्वारा चकबंदी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।चौपाल के दौरान परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सिकन्दराराऊ, एसओसी चकबंदी,खण्ड विकास अधिकारी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
9:38 pm,
Apr 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























