
हाथरस 26 अप्रैल । लोहट बाजार निवासी सुनीलकांत शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि मधु पत्नी बिहारी बर्तन साफ करने व उसकी लडकी पूनम पुत्री बिहारी निवासीगण चिन्ताहरण के सामने वाली गली थाना सदर कोतवाली पिछले समय से झाडू पौंछा का काम करती है। 29 जनवरी को उसने अपनी तीन अंगूठी रात को सोते समय रोजाना की तरह अपने कमरे में बैड की रैक में रख दीं थीं। पूनम जब झाडू पौंछा करने कमरे में आई तो बैड में रखी तीनों अंगूठियों को चोरी करके ले गई। जब वह घर लौटा तो उसकी अंगूठियां गायब थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






















