Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 अप्रैल । बिसावर में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए नागेंद्र सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने वायु सेना में 20 वर्षों तक देश की सेवा की है। कर्नाटक के बीदर से सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। गांव के प्रवेश द्वार बिसावर अड्डे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और गणमान्य लोग पहले से ही एकत्रित थे। नागेंद्र सिंह के पहुंचते ही बैंड-बाजों की धुन बज उठी और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें जुलूस के रूप में गांव तक लाया गया। पूरे रास्ते ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर सम्मान जताया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए गए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।ग्रामीणों ने नागेंद्र सिंह को साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके त्याग, अनुशासन और देश सेवा की भावना की सराहना की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता जगवेंद्र प्रधान ने किया, जो नागेंद्र सिंह के बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने भारतीय वायु सेना में रहकर न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भी इस अवसर पर भाग लिया। गांव में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। समारोह के अंत में ग्रामीणों ने नागेंद्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page