सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अप्रैल। कस्बा पुरदिलनगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक के एक झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कोतवाली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन में तैनात एचईओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के चिकित्सकीय दल द्वारा गत 2 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।निरीक्षण के दौरान चिकित्सकीय दल को कस्बा पुरदिलनगर में झोलाछाप चिकित्सक मिहीलाल पुत्र गुलज़ारी निवासी मोहल्ला नई बस्ती दमदपुरा थाना सिकंदराराऊ अवैध रूप से एक क्लीनिक को संचालित कर रहा था।टीम ने जब झोलाछाप चिकित्सक से क्लीनिक के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम द्वारा क्लीनिक पर चेतावनी चस्पा की गई । बाबजूद इसके आरोपी अवैध रूप से क्लीनिक को संचालित कर रहा था।जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकंदराराऊ : पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
April 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : पूर्व जिला पंचायत सदस्य के
April 20, 2026
सिकंदराराऊ : परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ हवन
April 20, 2026
कल हाथरस में श्री गोपेश्वर नाथ महादेव
April 20, 2026
मेडिकल विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टरों में
April 20, 2026
हसायन : गाली गलौज का विरोध करने
April 20, 2026
हसायन : खेत से ट्रैक्टर से गेहूं
April 20, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
Apr 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























