Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 अप्रैल । क्षेत्र के गांव जारऊ के प्रधान रमेश चंद्र के पुत्र हरिचंद्र उर्फ हैरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मृत्यु उपचार के दौरान हुई। इससे परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, हरिचंद्र उर्फ हैरी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें तत्काल आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि की। गंभीर हालत के कारण उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। मृतक के पिता और ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि हरिचंद्र को पहले कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताया। उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। हरिचंद्र की मृत्यु की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग प्रधान के आवास पर पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और परिचितों ने शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि हरिचंद्र मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। गांव में उनका व्यवहार अच्छा था। उनकी मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page