Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सादाबाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना सादाबाद पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 1030 रुपये की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को थाना सादाबाद पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला व्यापारियन में सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और अभियुक्त बोबी अली पुत्र इरशाद (निवासी मोहल्ला तकिया घूरा, कस्बा सादाबाद) को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़ी सामग्री और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सादाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 153/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page