Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अप्रैल । हाथरस से लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए राजधानी जाने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यूपीडा द्वारा टोल दरों में की गई वृद्धि के बाद अब चार पहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक के लिए सफर महंगा हो गया है। बीते बुधवार से एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरों की सूची चस्पा कर दी गई है और उसी के अनुसार वसूली भी शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत चार पहिया वाहन चालकों को अब प्रति यात्रा 10 रुपये तक, जबकि बस और ट्रक मालिकों को 50 रुपये तक अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा।

दूरी के हिसाब से बात करें तो लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और जीप चालकों को 100 किलोमीटर की यात्रा के लिए पहले 240 रुपये देने होते थे, लेकिन अब उन्हें 5 रुपये अतिरिक्त यानी 245 रुपये टोल देना होगा। वहीं, बस और ट्रक के लिए इसी दूरी का टोल 700 रुपये से बढ़कर अब 775 रुपये कर दिया गया है। आगरा से लखनऊ तक की पूरी दूरी तय करने पर भी दरों में बदलाव का असर दिखेगा। अब 101, 154, 220, 269, 284 और 294 किलोमीटर तक की विभिन्न श्रेणियों की यात्रा करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को नई बढ़ी हुई दरों के हिसाब से 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। बुधवार से प्रभावी हुई इन दरों के कारण एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page