Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 18 अप्रैल । विकास खंड मुरसान के ग्राम खुटीपुरी जाटान में विकास की नई कड़ी जोड़ते हुए नवनिर्मित सी.सी. टाइल्स सड़क का भव्य लोकार्पण किया गया। बाईपास स्थित जाटव बस्ती और बघेल बस्ती में इस सड़क का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया है, जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का फूल-मालाओं, पगड़ी और पीतांबर ओढ़ाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के विकास कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई स्व. रामवीर उपाध्याय ने पूरे जनपद के प्रत्येक गांव और सर्व समाज के लिए विद्युतीकरण, सड़क, नाली, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर और हैंडपंप जैसे अनगिनत कार्य कराए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यवीर, ग्राम प्रधान विशम्भर सिंह, राजकुमार, पूरन सिंह, पतराम सिंह, दुर्जन सिंह, यादराम, खेमचंद्र, भरत सिंह, अमृत लाल, बनी सिंह, नरेश कुमार, सतीश चंद्र, मुन्नालाल, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, प्रेमपाल, केहरी सिंह, महेंद्र सिंह और नन्नूमल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page