Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर की एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां सोमवती पत्नी हरवीर ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री अनुपम 9 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे हसायन कस्बा में सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कस्बे में जाकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार अनुपम का रंग गोरा, कद लगभग 5 फुट है और वह हरे रंग का सलवार सूट तथा पैरों में हरे रंग की चप्पल पहने हुए थी। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page