Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । शहर की बसंत बाग कॉलोनी निवासी अजिता ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। अजिता की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अजिता, सेठ पी.सी. बागला (पीजी) कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. चन्द्रशेखर रावल की पुत्री हैं। उनकी माता डॉ. लक्ष्मी अरोरा, जो अंग्रेजी विषय में पीएचडी हैं, ने भी उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया और हर कदम पर मार्गदर्शन किया। अजिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और परिचितों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page