
हाथरस 19 मार्च । सिकंदराराऊ क्षेत्र के गढिया इकबालपुर की खुशबू ने पति सचिन निवासी डोरी नगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ व ससुराल के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त पांच लाख रुपये व कार की मांग को लेकर लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 21 नवंबर 2021 को हुई शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पूर्व में महिला थाना हाथरस और कोतवाली में शिकायत हुई, समझौते के बाद भी उत्पीड़न रुका नहीं। 13-14 फरवरी 2026 की मारपीट में आंख में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
























