Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मार्च । संघ ने बिना किसी ऊंच नीच ,जाती पाति, द्वेषभाव के हिन्दू समाज को संगठित करने के साथ ही समाज निर्माण का कार्य किया है। यही कारण है कि संघ कार्यो की समूचे विश्व मे चर्चा के साथ भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। विश्व मे भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिये हमें मिलकर आगे बढ़ना है। नववर्ष की नूतन वेला पर हम अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर प्रयासरत रहे । संघ के कार्यो को बढ़ाने व पंच परिवर्तन को जीवन मे अपनाने का संकल्प लें। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह ने कही, वह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वर्षप्रतिपदा उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव का शुभारंभ संघ संस्थापक परम पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवार को “आद्यय सर संघचालक प्रणाम” कर हुआ। मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह ने उपस्थित स्वयंसेवकों को नवसंवत्सर 2083 की बधाई देते हुये कहा कि आज का दिन बहुत पावन दिन है।हम शक्तिपीठ की पूजा करते है वहीँ आज संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मोत्सव भी है। डॉ हेडगेवार ने हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिये संघ की स्थापना की।वर्ष 1925 में लगा संघ रूपी व्रक्ष आज विराट स्वरूप में स्थापित हो चुका है। जो हिन्दू समाज को संगठित एव संरक्षित कर राष्ट्र के उन्नयन विकास के लिये कार्यरत है। उनकी प्रेरणा से संघ निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज सभी संघ कार्यों को देख रहे है और संघ कार्यो की सराहना कर रहे है। संघ समाज निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है। संघ का कार्य समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है । संघ अपने शताब्दी वर्ष में कुटुंब प्रबोधन ,समाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन का कार्य कर रहा है। हमें अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण ‘पंच परिवर्तन’ को अपनाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है यह नये स्वर्णिम भारत का आगाज है। हिन्दू हमेशा सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को रखकर कार्य करता है। देश रामराज्य की उस परिकल्पना को साकार करने जा रहा है जहां जाति पात ,ऊंच नीच ,द्वेष का कोई स्थान नही होगा। इस स्वर्णिम युग मे हमें साथ साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तभी हम भारत को विश्वगरू बनायेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवँ प्रमुख व्यवसायी देवेन्द्र वार्ष्णेय ने तथा संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर, नगर प्रचारक शिवम , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह, सह नगर कार्यवाह अमित गौतम, आनंद गोयल विपिन, लक्ष्मीकांत दीक्षित, प्रबल प्रताप, शुभम एलानी, वीरेंद्र माहौर, संदीप वार्ष्णेय, प्रदीप यादव, अजय, सतीश बेंक वाले, लोकेंद्रनाथ शर्मा, देवेश समाधिया, रूपेश उपध्याय, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र मोहता आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page