
हाथरस 19 मार्च । पतंजलि योग समिति हाथरस के तत्वावधान में आरआर टॉकीज में ‘द केरला स्टोरी-2’ फिल्म का एक विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को बरगलाने वाली घटनाओं, लव जिहाद और अराजकता जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। फिल्म प्रदर्शन के दौरान लगभग 300 बहन-बेटियों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें मात्र ₹20 प्रति टिकट के विशेष रियायती शुल्क पर यह फिल्म दिखाई गई। भारत स्वाभिमान के जिला प्रवक्ता राजेश वार्ष्णेय ने बताया कि इस फिल्म के सुंदर चित्रण के माध्यम से बेटियों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वे अपने जीवन पथ और मार्ग से भ्रमित न हों। फिल्म दिखाने और संपूर्ण व्यवस्था बनाने में बुद्ध सिंह आर्य, वीरेंद्र सिंह कप्तान, विपिन, डॉ. श्याम वर्मा, राजेश वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय और यशपाल शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।





















