Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मार्च । जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 23 मार्च को एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बागला कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस मेले में लगभग 45 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी, जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न 1500 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इस मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page