Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 27 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय की विभिन्न एनएसएस इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। एनएसएस यूनिट-4 ने ग्राम कांडली में विशेष शिविर का शुभारंभ किया, जिसके पहले दिन ‘साइबर सिक्योरिटी’ विषय पर चर्चा आयोजित की गई। एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी डा. नियति शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने, सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन और साइबर अपराधों की पहचान संबंधी जानकारी दी। वहीं एनएसएस इकाई–7 द्वारा आयोजित विशेष शिविर में पोषण, साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, उपभोक्ता अधिकार, सरकारी योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषयों पर कार्यक्रम हुए। कुलपति प्रो. पीके दशोरा और कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने स्वयं सेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने रैलियां और जागरूकता अभियान चलाए। इसी क्रम में एनएसएस यूनिट-2 ने गांव ढूकनी में पर्यावरण स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कुलसचिव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण स्वच्छता के महत्व पर संबोधित किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का परिचय देते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई। समन्वयक ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page