Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘राधे धर्म कांटा’ के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया। यहां खड़े एक ट्रक का टायर अचानक फटने से हेल्पर रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। टायर फटने का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग चौंक गए। मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर राधे धर्म कांटे पर एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से निकले दबाव की चपेट में आने से ट्रक का हेल्पर रंजीत गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालक की मदद से घायल रंजीत को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। रंजीत की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि टायर के चीथड़े उड़ गए। उस वक्त रंजीत के अलावा कोई अन्य व्यक्ति टायर के बिल्कुल करीब नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page